सीधी: जिला टास्क फोर्स की सख्ती जारी, सोन नदी घाटों पर हुई सघन जांच

सीधी: सीधी जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, उपखंड मजिस्ट्रेट चुरहट शैलेश द्विवेदी एवं जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में संयुक्त खनिज-राजस्व दल द्वारा तहसील चुरहट एवं रामपुर नैकिन के अंतर्गत अकौरी, तरिहा, हनुमानगढ़ सहित सोन नदी से लगे विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया.

जांच के दौरान बघवार क्षेत्र में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए वाहन क्रमांक MP07HB4258, MP17ZN5161, MP19HA7389 एवं UP91T4532 को नियमानुसार मय खनिज जब्त कर सुरक्षार्थ थाना रामपुर नैकिन एवं पिपरांव चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है. कार्रवाई तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा एवं खनि निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में की गई.

इसी क्रम में उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी श्री विकास आनंद के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व दल द्वारा एक मिनी ट्रक को खनिज रेत के ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई.

जब्त समस्त वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

कलेक्टर सोमवंशी द्वारा जिला टास्क फोर्स की दैनिक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com