25 वर्ष की संसदीय यात्रा पर आज विशेष सत्र:कांग्रेस-भाजपा के सदस्य शेयर करेंगे एक्सपीरियंस, पुराने भवन में बैठक; शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज यानी 18 नवंबर को पुराने विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह सत्र केवल एक दिन का होगा।

डॉ रमन के मुताबिक नियमित शीतकालीन सत्र दिसंबर में नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा।

विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य विधानसभा की 25 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा करना है। सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के दो दर्जन से अधिक विधायक अपने अनुभव, संसदीय स्मृतियां और विधानसभा से जुड़े प्रसंग साझा करेंगे।

सत्र को संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है।

नए भवन में शिफ्ट करने का रखा जाएगा प्रस्ताव

इस दौरान स्पीकर रमन सिंह या संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप द्वारा विधानसभा के कार्य संचालन को नए भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। नए भवन में शीत सत्र आयोजित करने के औपचारिक निर्णय पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सत्र के दौरान मौजूदा विधानसभा के सभी विधायकों का एक समूह फोटो भी लिया जाएगा, जिसे विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीकात्मक दस्तावेज माना जाएगा।

माना जा रहा है कि दिनभर की कार्यवाही के बाद सदन को शीतकालीन सत्र तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा, जो 10 दिसंबर के बाद नए भवन में होने की संभावना है। अगली बैठक की तिथियां लगभग एक सप्ताह की छोटी सूचना पर जारी की जाएंगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com