अचानक धंस गई लिंक रोड की सड़क, तेज रफ्तार कार का चक्का फंसा

बिलासपुर: मानसून आने के बाद लगातार हो रही बारिश से नगर निगम के निर्माण कार्यो की पोल खुलने लगी है। घटिया निर्माण की वजह से लिंक रोड में शुरुवाती बारिश में गड्ढे होने लगे हैं, शनिवार की दोपहर अचानक सड़क धंस गई और सुराग बनने से एक कार उसके चपेट में आ गया। जिससे सड़क दुर्घटना का शिकार होते हुए कार चालक बाल बाल बच गया।

अचानक सड़क के धसने से साफ है कि इस सड़क का निर्माण दोयम दर्जे का किया गया है। शनिवार की दोपहर गड्डा से भरे लिंक रोड में फिर एक घटना घट गई दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ के 100 मीटर पहले अचानक सड़क धस गई और एक कार का पहिया उसमें घुस गया। जिससे कार एक तरह उठ गई। समय रहते पीछे से आती हुई गाड़ियों का ब्रेक लग गया। अन्यथा पीछे से आती हुई कार सीधे पहिया फंसे वाले कार से टकराती तो चालक को गंभीर चोटे आती। इसके बाद आसपास के लोगों ने कार को गड्ढे से निकालकर, गड्ढे में पत्थर भरकर यातायात सामान्य किया।