जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह कांपी धरती, 15 मिनट में दो बार आया भूकंप

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई।

इसके ठीक 15 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर दूसरा झटका महसूस हुआ। हालांकि, इस बार भूकंप की तीव्रता कम रही और यह 3.0 दर्ज की गई। दूसरे भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

लगातार दो झटकों के कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com