शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रहने वाली एक नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक रायपुर ले गया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं छोड़कर भाग गया। उसके बाद एक दूसरे युवक ने नाबालिग को झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबक 17 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी 23 साल निवासी नूनदराह घरघोड़ा नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था।
काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर वह रिपोर्ट लिखाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
जांच में पुलिस द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पतासाजी किया जा रहा था कि पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने टीम रायपुर रवाना हुई।
दुकनों, फैक्ट्रियों व मजदूर बस्ती में पूछताछ की गई जहां उरला व सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर पूछताछ की गई।
इस दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि वह बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला) रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के पास से बरामद कर रायगढ़ ले आई।
पूछताछ में पीड़िता ने सब बताया जहां महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी का उसके घर आना जाना था।
जिस कारण से वह उसे पहचानती थी। 15 दिसबंर 2025 को घनश्याम उसके मकान पहुंचा और दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया।
रूम में छोड़कर भाग गया इसके बाद अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले गया, जहां वह काम करता था। मजदूर क्वाटर में रखा था।
जहां वह पीड़िता की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 2 माह तक रखा था। बीच बीच में घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। इसके बाद घनश्याम उसी रूम में उसे छोड़कर भाग गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पीड़िता ने बताया कि इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का 25 साल निवासी लखनपुर सरगुजा से परिचय हुआ। सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया।
उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी घनश्याम और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाए। जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
ऐसे मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला व बाल अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।
ऑपरेशन संवेदना के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।











