यूपी : बाबू-सोना कहकर लड़की को बीच रास्ते रोका, हीरोगिरी दिखा रहे युवक पर लड़की ने बरसाई चप्पलें

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में रविवार (8 फरवरी 2026) को वेलेंटाइन वीक के प्रपोज डे पर सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया, हालाँकि नाबालिग युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाबू-सोना कहते पीछा कर रहे आरोपित इमरान की जमकर पिटाई की कर दी.घटना थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा की है.

भुजपुरा निवासी इमरान बीते एक सप्ताह से 17 वर्षीय युवती का पीछा कर रहा था.युवती खाईडोरा इलाके में एक निजी प्रतिष्ठान में काम करती है.उसने परिजनों को पहले ही युवक की हरकतों के बारे में बता दिया था.रविवार (8 फरवरी 2026) को जब वह जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास पहुँची, तो इमरान ने पीछे से उसे ‘बाबू सोना’ कहकर रोकने की कोशिश की.

सूत्रों के अनुसार अनुसार, युवती ने अनदेखा किया, लेकिन आरोपित ने आगे बढ़कर रास्ता रोक लिया.युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपित को पकड़ लिया और युवती ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी.लोगों ने भी युवक की जमकर धुनाई की। इसी दौरान युवती के परिजन भी वहाँ पहुँच गए.

सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस आरोपित को थाने ले गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिन्दूवादी नेता रवि वर्मा भी थाने पहुँचे.पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com