NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल्स, NTA ने फिर बढ़ाई तारीख

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. अभी तक जिन भी कैंडिडेट्स ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, वह 14 जुलाई तक ये प्रोसेस कर सकते हैं. इससे पूर्व NTA ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई निर्धारित की थी, जिसके बीतने के बाद NTA ने अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि NTA क्यों नीट यूजी 2026 फीस रिफंड कर रहा है. अभी तक कितने कैंडिडेट्स ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट कर दी हैं. जानेंगे कि कैसे बैंक डिटेल्स अपडेट करनी है.

नीट यूजी पेपर लीक के बाद फीस रिफंड की घोषणा

नीट यूजी 2026 का आयोजन 3 मई काे हुआ था. इसकी प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी, लेकिन इस बीच नीट पेपर लीक का मामला सामने आया. जांच के बाद शिक्षा मंत्रालय ने 3 मई को संपन्न हुई नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया था. साथ ही कैंडिडेट्स के नुकसान की भरपाई के लिए फीस रिफंड की घोषणा की थी. इसी कड़ी में 22 मई से फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा कैंडिडेट्स को दी गई थी

फीस रिफंड के लिए कैसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स

  • कैंडिडेट्स सबसे पहलेआधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • क्रेडेंशियल्स से लॉगइन करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहेBank Account Details Confirmation/Updation लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा. उसमें बैंक अकाउंट की जानकारी ध्यान से भरें और अपडेट करें.
  • कैंडिडेट्स एक कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं.
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाएं.

    अभी तक 10 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अपडेट नहीं की डिटेल्स

NTA की तरफ से 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 में 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिलि हुए थे. NTA ने इन सभी कैंडिडेट्स को फीस रिफंड करने की घोषणा की है. इस संबंध में प्रोसेस 22 मई से शुरू किया था. इसी कड़ी में बीते रोज NTA ने जानकारी दी थी कि सिर्फ 8 लाख से अधिक कैंडिडेड्स ने बैंक डिटेल्स अपडेट कराई हैं. इस मामले में लेटेस्ट अपडेट है कि अभी तक 10 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने बैंक डिटेल्स अपडेट करा दी हैं. ऐसे में देखे तो 12 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं कराई हैं, जो 14 जुलाई तक ये प्रोसेस पूरा कर सकते हैं.

नीट यूजी में कैंडिडेट्स से कितनी फीस वसूली जाती है?

NTA नीट यूजी के लिए फीस नहीं लेता है, लेकिन आवेदन के समय रजिस्ट्रेशन फीस वसूलता है. कैंडिडेट्स की जाति के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित है. आइए जानते हैं कि कितनी रजिस्ट्रेशन फीस है.

  • जनरल कैंडिडेट्स के लिए- 1700 रुपये
  • ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स के लिए-1600 रुपये
  • SC-ST कैंडिडेट्स के लिए-1000 रुपये
  • विदेशी कैंडिडेट्स के लिए-9500 रुपये

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com