उत्तर प्रदेश: ‘अवसरवादी पंडित’ पर भाजपा एमएलसी ने सपा पर साधा निशाना: बोला- यह लोग देश को पहले भी गर्त में ले गए थे, और…

गाजीपुर: गाजीपुर प्रेस क्लब के तरफ से आज गाजीपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा एमएससी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

बता दें इस कार्यक्रम में पहली बार फूलों के साथ होली खेली गई और खुद बीजेपी एमएससी ने गुलाब की पंखुड़ियां को लेकर कार्यक्रम में आए हुए पत्रकारों पर फेंकते हुए नजर आए और इस दौरान इस तरह के आयोजन से वह काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन आगामी दिनों में भी होना चाहिए जिससे लोगों में आपसी सद्भाव बना रहे हैं.

15 मार्च यानी कि काशीराम की जयंती जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि काशीराम जी जिसके भी हैं वह हम सभी को पता है जो लोग काशीराम जी के बारे में न जाने क्या-क्या बोला करते थे वह आज उनकी जयंती मना रहे हैं कहीं ना कहीं यह देवतुल्य देश की जनता की देन है जो महापुरुष है अगले 15 20 सालों तक उनकी जयंती मनानी होगी.

गैस की किल्लत पर कहां की यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है सरकार का प्रयास है कि लोगों की दिक्कतें कम हो यह समस्या कोई हमारे देश से जुड़ा हुआ मामला नहीं है ऐसे में हमारी जो विदेश नीति हो या देश के अंदर का सिस्टम हो ऐसे में सरकार प्रयास कर रही है कि देश की जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

पहले घूसखोर पंडित और अब अवसरवादी पंडित इस मामले पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि आखिर हम लोग कब तक जात-पात के समस्या में उलझे रहेंगे और यदि भारत की तुलना अन्य देशों से किया जाए तो अन्य देश कितनी तरक्की कर रहे हैं जो लोग पहले देश को गर्त में ले जा चुके थे. वही लोग अब फिर से देश को गर्त में ले जाना चाहते हैं परीक्षा हो नौजवानों को कोई दिक्कत ना हो नौकरी मिले ऐसे में यह गलती किससे हुई है क्या हुई है इस बात को हमारे मुख्यमंत्री जी और डिप्टी सीएम खुद देख रहे हैं लेकिन युवाओं की जो भर्ती हो वह बेहतर हो उसमें कोई शिकायत ना हो.

close