रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, जंगल में पुटु निकालने गया था मृतक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच की है। मृतक की पहचान पीडिया गांव निवासी 55 वर्षीय जहाज़ सिंह राठिया के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गुरुवार को पुटु निकालने के लिए जंगल गया था।
इसी दौरान जंगल में उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे जहाज़ सिंह राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल फैल गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा ग्रामीणों से जंगल में सतर्कता बरतने की अपील की है।











