Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही छाई यश की ‘टॉक्सिक’, 6 घंटे में 30 हजार टिकटों की बिक्री

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. उनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा चल रही है. 21 अगस्त (शुक्रवार) की सुबह 8 बजे इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. और बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ऐसी शुरूआत की, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये फिल्म बंपर कमाई करेगी.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो बुकिंग शुरू होते ही सिर्फ 6 घंटे में ‘टॉक्सिक’ के टॉप-3 नेशनल चेन्स (पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस) में 30 हजार टिकट बुक हो चुके हैं. इसे देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ‘टॉक्सिक’ सिर्फ हिंदी भाषा में 45-50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती

नॉन-नेशनल चेन्स मिलाकर कितने टिकट बिके?

अगर नॉन-नेशनल चेन्स का भी आंकड़ा शामिल कर लें तो बुक हुए टिकट की संख्या 80 हजार के पार है. सैकनिल्क की मानें तो दोपहर 3 बजे ‘टॉक्सिक’ के पूरे देशभर में 84 हजार 315 टिकट बुक चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 4.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई का आंकड़ा 9.19 करोड़ रुपये हो जाता है. अभी फिल्म की रिलीज में चार दिनों का समय बाकी है. चार दिनों में एडवांस बुकिंग में ये फिल्म और भी तगड़ा बिजनेस कर सकती है.

इन भाषाओं में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होने वाली है.

बहरहाल, अब जब सिर्फ हिंदी में डे-1 पर 45-50 करोड़ रुपये का कलेक्शन का अनुमान है, तो इन सारी भाषाओं को मिलाकर फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. यश के फैंस इस फिल्म के लिए इसलिए भी एक्साइटेड हैं, क्योंकि वो चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. साल 2022 की KGF 2 के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com