सीधी के संजय टाइगर में पकड़ाए 6 शिकारी, जंगली सुअर और चितल के शिकार का आरोप

सीधी: संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत मोहन रेंज क्षेत्र में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दो अलग-अलग वन अपराध प्रकरणों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों पर जंगली सुअर और चितल के शिकार का आरोप है. दोनों प्रकरण दिनांक 6 जुलाई 2025 को पंजीबद्ध किए गए थे, जिनमें हाल ही में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. दोनों ही प्रकरणों में सभी 6 आरोपी शामिल थे. प्रथम वन अपराध प्रकरण क्रमांक 537/05 दिनांक 06/07/2025 में वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1 एवं 20 तथा धारा 9, 27, 29, 31, 35, 39, 51 सहपठित धारा 52 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में मग्लू बैगा पिता सुखाल बैगा उम्र 48 वर्ष निवासी बजारी, थाना सरई जिला सिंगरौली, लालमन बैगा पिता सुखान बैगा उम्र 51 वर्ष निवासी बजारी थाना सरई जिला सिंगरौली, रामयुक्त साकेत पिता लालसाह साकेत उम्र 44 वर्ष निवासी बजारी थाना सरई जिला सिंगरौली, गनरूप अगरिया पिता दशरथ अगरिया उम्र 35 वर्ष निवासी बजारी थाना सरई जिला सिंगरौली, दशरथ अगरिया पिता कुमार अगरिया उम्र 52 वर्ष निवासी बजारी थाना सरई जिला सिंगरौली तथा अंकू बंशाल पिता बालकिशन बंशाल उम्र 23 वर्ष निवासी बजारी थाना सरई जिला सिंगरौली शामिल हैं.

इसी तरह दूसरे वन अपराध प्रकरण क्रमांक 487/05 दिनांक 06/07/2025 में भी वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1 एवं 20 तथा धारा 9, 27, 29, 31, 35, 39, 51 एवं धारा 52 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया. इस प्रकरण में मग्लू बैगा पिता युध्वान बैगा उम्र 48 वर्ष, लालमन बैगा पिता सुखान बैगा, अंकु बंशाल पिता बालकिशन बंशाल उम्र 22 वर्ष एवं रामभुवन साकेत पिता लालसाह साकेत को आरोपी बनाया गया है, जो सभी थाना सरई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों द्वारा संजय टाइगर रिजर्व जैसे संरक्षित क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया गया था और दो जंगली जानवरों का शिकार किया गया था. आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव संरक्षण और जंगल सुरक्षा से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com