IAS Transfer: बड़ी संख्या IAS, IPS व आरएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले गए

IAS Transfer।राजस्थान सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादलों की कई सूचियां शनिवार को जारी की।

इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 91 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार रात तबादलों और पदस्थापन की चार अलग अलग सूचियां शनिवार रात जारी कीं। आईपीएस की तबादला सूची में उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा को जोधपुर रेंज का महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

कोटा के पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ को महानिरीक्षक (पुलिस) मुख्यालय तैनात किया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश अब जोधपुर के पुलिस आयुक्त होंगे।

इसके तहत कोटा शहर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, अलवर, नागौर, करौली, ब्यावर, सिरोही, भरतपुर और जालोर समेत 24 से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

वहीं आईएएस की तबादला सूची में 12 नाम हैं। इनमें भी ज्यादातर आईएएस वे हैं जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियुक्ति दी गई है।

आरएएस अधिकारियों की दो अलग-अलग तबादला सूचियों में 142 अधिकारियों के नाम हैं जिनका स्थानांतरण या पदस्थापन किया गया है।

इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

राशी डोगरा डुड्डी (2012) -पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीणममता गुप्ता (2012) – पुलिस अधीक्षक, राजसमंदपूजा अवाना (2012)- पुलिस अधीक्षक, पालीओम प्रकाश मीना (2012)- पुलिस अधीक्षक, डीगदेवेंद्र बिश्नोई (2012)- पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड़नारायण टोगस (2012)- पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीणतेजस्वनी गौतम (2012)- पुलिस अधीक्षक, कोटा शहरमनीष त्रिपाठी (2013- पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़सुधीर जोशी (2013- पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ाअनिल कुमार (2014- पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुरसुधीर चौधरी (2015- पुलिस अधीक्षक, अलवरमृदुला कछावा (2015- पुलिस अधीक्षक, नागौरलोकेश सोनवाल (2015- पुलिस अधीक्षक, करौलीरतन सिंह (2015)- पुलिस अधीक्षक, ब्यावरप्यारे लाल शिवरान (2015)- पुलिस अधीक्षक, सिरोहीडॉ. अमृता दुहन (2016)- पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगरराजेश कुमार मीणा (2016)- पुलिस अधीक्षक, टोंकरिचा तोमर (2016)- पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामनदिंगत आनंद (2016)- पुलिस अधीक्षक भरतपुरशैलेंद्र सिंह इंदोलिया (2017)- पुलिस अधीक्षक, जालोरविकास सांगवान (2018)- पुलिस अधीक्षक, धौलपुरअमित कुमार (2018)- पुलिस अधीक्षक, झालावाड़कुंदन कंवरिया (2018)- पुलिस अधीक्षक, फलौदीबृजेश ज्योति उपाध्याय (2019)- पुलिस अधीक्ष झुंझुनूंप्रवीण नायक नूनावत (2019)- पुलिस अधीक्षक, सीकरअभिषेक शिवहरे (2020)- पुलिस अधीक्षक, जैसलमेररमेश (2020)- पुलिस अधीक्षक, बालोतराप्रशांत किरण (2021)- पुलिस अधीक्षक, भिवाडीबी आदित्य (2021)- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़अभिषेक अंडासु (2021)- पुलिस अधीक्षक, बारांमनीष कुमार (2021)- पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com