School close: भारी बारिश के अलर्ट के चलते 2 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

School close।राजस्थान के कोटा जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 2 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

आदेश जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक समरिया द्वारा जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र रेड अलर्ट जारी किया गया है।

School close।विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा, जबकि शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।

जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। साथ ही आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।शिक्षक व स्टाफ विद्यालय में रहेंगे उपस्थित।

जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारियों, समस्त स्कूल प्रमुखों तथा संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com