School News- शनिवार को स्कूल टाइमिंग को लेकर सभी जेडी और DEO को पत्र जारी

School Newsछत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब शनिवार को स्कूल सिर्फ सुबह की पाली में ही संचालित होंगे।

School News/इससे पहले, डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

क्या है नए आदेश में?

नए आदेश के अनुसार, शनिवार को स्कूलों का समय इस प्रकार रहेगा:

एक पाली वाले स्कूल: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

दो पाली वाले स्कूल:School News

प्राथमिक और माध्यमिक शाला दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी।

हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close