धमतरी में दरिंदगी की हद पार! तीन युवकों पर लाठी–डंडों से हमला, ‘शुद्धीकरण’ के नाम पर पेशाब तक किया

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मवेशी बेचने बालोद के करहींभदर  बाजार जा रहे तीन युवकों को कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा बेरहमी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया.हमलावरों ने तीनों से गाली-गलौज की पिकअप की चाबी निकाल ली और उन्हें बेरहमी से मारना शुरू कर दिया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने शुद्धीकरण का हवाला देकर तीनों युवकों पर पेशाब तक कर दिया.

घटना बालोद जिले के ग्राम भरदा पेंवरो मोड़ के पास बताई जा रही है.जहां वेदप्रकाश, सतीश साहू और बलराम साहू करहीभदर मवेशी बाजार में किसानों को मवेशी बेचने के लिए पिकअप वाहन से निकले थे. लेकिन रास्ते में रात करीब 11.15 बजे जब वे ग्राम भरदा के पास पेंवरो मोड़ पहुंचे तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली.

पिकअप वाहन में बैठे तीन युवकों पर कुछ हमलावरों ने बेरहमी से हमला कर दिया.हमलावरों ने न सिर्फ लाठी-डंडे और बेल्ट से मारपीट की बल्कि शुद्धीकरण के नाम पर पेशाब भी किया.मारपीट इतनी बुरी थी कि युवकों के चेहरे और पीठ पर गहरे निशान बन गए. यह घटना गुरूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

घटना में तीनों युवकों को आई है गंभीर चोटें:

पीड़ित वेदप्रकाश साहू के मुताबिक किसी तरह वे हमलावरों के हाथ से बचकर गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों का इलाज जारी है। घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं.

वेदप्रकाश साहू के माथे पीठ और घुटने पर गहरी चोटें हैं.बलराम साहू के पीठ, घुटनों और दोनों हाथों में चोट लगी है। सतीश साहू को भी पीठ, दोनों भुजाओं और कान के पास चोटें आई हैं.उनका सिर फूट गया है और घुटने में गहरा घाव है साथ ही एक पैर भी फैक्चर हो गया है.

पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी:

जानकारी के अनुसार जिनके साथ मारपीट हुई उनकी पहचान वेदप्रकाश साहू (30), सतीश साहू (31) और बलराम साहू (55) के रूप में हुई है.तीनों धमतरी जिले के रांवा गांव के रहने वाले हैं.आरोप है कि कुछ अज्ञात युवकों ने रास्ते में उनकी पिकअप को रोककर लात-घूंसे और चूड़े से हमला किया.गुरूर थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com