रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन…भाजपा कार्यालय की ओर कूच:नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़क पर उतरे, भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विधानसभा से लौटकर शामिल होंगे।

फिलहाल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस और NSUI नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com