नेशनल हेराल्ड केस: कवर्धा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा बीजेपी की दफ्तर

कवर्धा: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आए फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं. देशभर में कांग्रेस रैली और विरोध प्रदर्शन के जरिए केंद्र की मोदी सरकार को घेर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को कवर्धा कांग्रेस कमेटी की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बीजेपी दफ्तर का घेराव

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बना रही है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास केंद्र द्वारा किया जा रहा है, इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया.

कांग्रेस ने बताया न्याय की जीत

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सत्यमेव जयते”, “लोकतंत्र बचाओ”, “ईडी का दुरुपयोग बंद करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए. नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नवीन जायसवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह राजनीतिक है. इसका उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करना है. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस न तो डरने वाली है और न ही लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को चुपचाप स्वीकार करेगी. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं हुआ, तो पार्टी आगे भी सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com