धमतरी में प्रदर्शन: बीजेपी दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसियों के बीच विधायक व पूर्व विधायक मुंह के बल गिरे…

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया.प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विधायक और पूर्व विधायक सड़क पर गिर पड़े.कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की बीजेपी सरकार सरकारी जांच एजेंसियों (ED) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ते समय सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर में फंसकर सड़क पर गिर गए. गिरने से दोनों नेताओं को हल्की चोटें आईं.घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए. घटना के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ देर तक जारी रहा.

पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने शनिचरी बाजार के पास भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसे तोड़कर कांग्रेसी नेता बीजेपी दफ्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया.

भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेन्सीयो का दुरूपयोग करने का आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज एफआईआर को अदालत ने खारिज कर दिया है.उन्होंने इसे “सत्य की जीत” करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत वर्षों तक परेशान किया गया.

चंद्राकर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन अदालत के फैसले ने सच्चाई सामने ला दी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com