गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कड़ाके की ठंड का कहर: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक लुढ़का, शीतलहर से जन जीवन प्रभावित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे शीतलहर और ठिठुरन भरी सर्दी का असर बढ़ गया है. पूरा इलाका शीत लहर के चपेट में आने से जन जीवन प्रभावित हो गया है.

पेंड्रा में तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है. सुबह-सुबह पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे की मोटी चादर ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है और यातायात प्रभावित हो रहा है.
मौसम विभाग की माने तो उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है.

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की आशंका है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com