रायपुर में अटल नगर बनेगा नया तहसील, अधिसूचना जारी:39 गावों होंगे शामिल, आपत्ति-सलाह देने 60 दिन में करें आवेदन

रायपुर जिले में नई तहसील के गठन की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील के रूप में सृजित करने का प्रस्ताव जारी किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, रायपुर जिले की वर्तमान तहसील रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर की सीमाओं में परिवर्तन कर नवा रायपुर अटल नगर तहसील का गठन किया जाएगा।

अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर आपत्ति या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक नागरिक सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, नवा रायपुर अटल नगर को लिखित रूप में आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं।

39 गांवों होंगे शामिल

प्रस्तावित नई तहसील में कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडलों के अंतर्गत 20 पटवारी हल्कों के 39 गांव शामिल होंगे। इनमें पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेडी और रायपुर-18 कांदुल क्षेत्र के गांव शामिल हैं।

नई तहसील की सीमाओं के संबंध में अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर में मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा नवापारा और पश्चिम में रायपुर स्थित हैं।

60 दिनों के अंदर दे सुझाव-आपत्ति

राज्य सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। 60 दिनों के अंदर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

नई तहसील के गठन से स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ जल्दी और सहज रूप में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com