धमतरी: गणेश राम साहू बने जिला साहू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष, इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष एवं संगठन सचिव

धमतरी : जिला साहू समाज का निर्विरोध निर्वाचन प्रदेश पर्यवेक्षक खिलावन राम साहू रामकिशुन साहू, पवन साहू व उनके टीम के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम तेलिनसत्ती साहू समाज भवन में शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक व जिला धमतरी से मुख्य निर्वाचन अधिकारी संत राम साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी नंदकुमार साहू, भारत लाल साहू आदि के निर्देशन में नियमानुसार मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें पदाधिकारी व आजीवन सदस्यों के नाम का प्रकाशन, दावा आपत्ति, निराकरण, अंतिम प्रकाशन, नामांकन फार्म वितरण व जमा, जांच, दावा आपत्ति, नाम वापसी व अंतिम प्रकाशन किया गया.

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु गणेश राम साहू, मालक राम साहू, विजय साहू, अवनेंद्र साहू, लीला राम साहू, लकेश्वर साहू, राजेश साहू, उपाध्यक्ष पद हेतु पुरुष पोषण साहू, तोरण साहू राजेंद्र साहू, गोपाल साहू, डॉ राधेश्याम साहू, उपाध्यक्ष महिला हेतु दमयंती साहू, निर्मला साहू संगठन सचिव पुरुष कमलेश साहू, सुभाष चंद्र साहू संगठन सचिव महिला दुर्गा साहू थे.
समन्वय समिति के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनों ने एकता व संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी प्रत्याशियों से सहमति प्राप्त कर समन्वय स्थापित किया. जिसका सभी सामाजिक बंधुओं ने समर्थन किया.
तत्पश्चात मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे –
  •  जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू, 
  • उपाध्यक्ष पुरुष राजेंद्र कुमार साहू
  • उपाध्यक्ष महिला निर्मला साहू, 
  • संगठन सचिव पुरुष सुभाष चंद्र साहू, 
  • संगठन सचिव महिला दुर्गा साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। तत्पश्चात प्रदेश पर्यवेक्षक खिलावन साहू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया व प्रमाण पत्र प्रदान किया.

इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक द्वय रंजना साहू, लेखराम साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व जिला पदाधिकारीगण दयाराम साहू, विपिन साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com