खोखराभाठा-जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज खोखराभाठा-जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने रायपुर में स्वागत कर ट्वीट में लिखा था, स्वागतम् सुस्वागतम् ते, हृदयेन समर्पितम्। पावनं कुरु संयोगम् , आगमनं शुभं भवेत्॥

कुशल रणनीतिकार, संगठनात्मक सामर्थ्य के प्रतीक और 14 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का भगवान श्रीराम के ननिहाल, माता कौशल्या की पुण्य धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हार्दिक वंदन–अभिनंदन। आपके नेतृत्व में भाजपा–एनडीए ने 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जनविश्वास के साथ सुशासन की मजबूत नींव रखी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com