दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव का आज अंतिम दिन:4 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, PM मोदी वर्चुअली करेंगे खिलाड़ियों से बात

सांसद खेल महोत्सव 2025 के चौथे और अंतिम चरण में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पाटन, अहिवारा, भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, नवागढ़, साजा और बेमेतरा विधानसभा के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आज दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में इसका समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में PM मोदी वर्चुअली खिलाड़ियों से बात करेंगे।

बता दें कि 4 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया इस महोत्सव में हिस्सा लिया। अंतिम चरण में कुल 1569 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों के बीच वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनके पहले दिन अधिकांश मुकाबलों के नतीजे घोषित हो गए।

4 लाख से ज्यादा युवाओं ने कराया है पंजीयन

सांसद खेल महोत्सव के तहत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पूरे देश में सबसे अधिक 4 लाख 98 हजार 2 युवाओं ने पंजीयन कराया था। प्रतियोगिता तीन चरणों में विधानसभा स्तर पर आयोजित की गई, जिसके बाद चौथे चरण में सभी विधानसभा के विजेता खिलाड़ी आमने-सामने हैं।

प्रतियोगिता 9 से 15 वर्ष, 16 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की गई।

खो-खो में जीती पाटन विधानसभा

खो-खो प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में पाटन की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं 15 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दुर्ग ग्रामीण की टीम विजेता रही। वालीबॉल में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में भिलाई नगर की टीम अव्वल रही।

15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग में वैशाली नगर और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरुष में बेमेतरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com