रायपुर में चाकू लेकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहा था। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ सतीश पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी मठपुरैना के पास के इमली खदान के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया। चाकू कुल 11.5 इंच लंबा था, जिसमें फल की लंबाई 6.5 इंच और मुठ की लंबाई 5 इंच थी। आरोपी के पास चाकू रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

घटना 23 दिसंबर की दोपहर मठपुरैना बमलाई चौक के पास हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी को थाने लाकर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

थाना अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com