हेलमेट ने बचाई जान, ब्रेक ने टाल दी मौत—कोरबा सड़क हादसों से दहला शहर

कोरबा : पहली घटना बालको थाना अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग डेम चौक के पास घटना सामने आई जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन का कहर देखने को मिला जहां ट्रेलर वाहन ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया एक मोपेड लूना पर मछली लेकर बेचने के लिए जा रहा था उसे ठोकर मारते हुए बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां इस हादसे में दोनों बाल बाल बच गए मोपेट सवार ने बताया कि बालको बालको का रहने वाला है गुरुवार की सुबह मछली बेचने जा रहा था.

इस दौरान लापरवाह ट्रेलर चालक ने उसे ठोकर मारा मोपेट ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और दोनों चक्के के पहिए के नीचे गिर गया जहां ट्रेलर उसके ऊपर से पर हो गया किसी तरह उसकी जान बच गई पहिए के नीचे आने से उसकी जान जा सकती थी. वही एक बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था जहां टेलर की चपेट में आने से दूर जा गिरा.

इस घटना के बाद राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को किसी तरह अस्पताल के लिए रवाना किया गया

दूसरी घटना उरगा थाना इलाके की है कनकी के पास बोरवेल वाहन ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जहां पहिए के नीचे बाइक आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं युवक पहिए के नीचे आ गया था किसी तरह चालक ने ब्रेक मारा जान बचाई नहीं तो युवक की भी मौत हो सकती थी.घायल युवक पतोरा का रहने वाला है कोरबा काम से गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था इस दौरान यह घटना सामने आई.

इस घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल को पहले अस्पताल के लिए रवाना किया वही आगे की कार्यवाही की गई.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com