बस स्टैंड के अंदर चालान! बरेली में दारोगा की कार्रवाई से मचा बवाल, वीडियो वायरल

बरेली : सैटलाइट बस स्टैंड पर एक दारोगा द्वारा रोडवेज बस का चालान करने पर विवाद खड़ा हो गया यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र में हुई जिसके बाद बस स्टैंड के भीतर खड़ी बस पर चालान करने के पुलिस के अधिकार के क्षेत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

राहगीरों के अनुसार बस स्टैंड परिसर के अंदर खड़ी एक रोडवेज बस का दरोगा ने चालान कर दिया इस पर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने आपत्ति जताई ड्राइवर का कहना था कि बस स्टैंड के भीतर खड़ी बस का ट्रैफिक नियम के तहत चालान करना अनुचित है इसी बात को लेकर दरोगा और रोडवेज कर्मियों के बीच बहस हुई विवाद बढ़ता देख कंडक्टर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

आरोप है वीडियो बनाते देख दरोगा भड़क गया और कंडक्टर से कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए उसका मोबाइल छिनने का प्रयास किया यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिससे यह मामला और गरमा गया इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के व्यवहार और उसके अधिकार क्षेत्र पर बहस छेड़ दी है.

लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बस स्टैंड के अंदर खड़ी बसों पर चालान करना कानूनी रूप से सही है. यह पुलिस की मनमानी है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com