समाजवादी पार्टी को ब्राह्मणों से प्रेम है तो 2027 के चुनाव में ब्राह्मण मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा करें- राजभर

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक में शहीद निरंजन राजभर के शहादत कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के लिए पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे, जहां पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से मुखातीप होते हुए अखिलेश यादव शिवपाल यादव पर जमकर बरसे. साथ ही ब्राह्मण पर चल रहे राजनीति पर सपा को भी आधे हाथों लिया. बिहार में जंगल राज और यूपी में गुंडाराज को लेकर खुलकर बोले.

भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने एक बैठक की तो पूरे प्रदेश की राजनीति बदल गई और फिर शिवपाल यादव ने भाजपा से नाराज ब्राह्मण विधायकों को समाजवादी पार्टी में आने का न्योता तक दे दिया. इसी मामले पर पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीजेपी के लोगों ने 500 सालों का संघर्ष पूरा कर राम मंदिर बनवाया और हजारों ब्राह्मणों को काम दिया.

समाजवादी पार्टी की चार बार सरकार थी, कौन सा मंदिर बनाकर ब्राह्मणों को काम दिया. सेवक की भर्ती, पुलिस, लेखपाल कानूनगो और अन्य की जो भर्ती हुई तो उस वक्त शिवपाल यादव को ना ब्राह्मण दिखाई दिया ना राजपूत दिखाई दिया और ना ही कोई अन्य समाज दिखाई दिया. उस वक्त सिर्फ उन्हें यादव दिखाई दिया 86 में 56 एसडीएम सिर्फ यादव समाज को बना दिया तब पंडित जी क्यों नहीं दिखाई दिए.

2027 में चुनाव आ रहा है, यदि ब्राह्मणों से इन्हें इतना ही हम दर्दी है तो 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होने की घोषणा कर दें और यह भी घोषणा करें 403 सीटों में से 300 सीटों पर हम ब्राह्मण लड़ेंगे और मुख्यमंत्री ब्राह्मण को बनाएंगे.

बिहार चुनाव के वक्त ओमप्रकाश राजभर ने कहा था एक लड़का से चुनाव लड़ने के लिए पूरा प्रदेश उतर गया है लेकिन बिहार में पूरा का पूरा विपक्ष खत्म हो गया है. इस पर उन्होंने कहा कि बिहार में लंबे समय तक जंगल राज था जैसे यूपी में गुंडाराज था, इसलिए यूपी में समाजवादी पार्टी 14 हारी, 17 हारि ,19,22 और 24 भी हारी. वह तो अखिलेश यादव शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव के बदौलत मुख्यमंत्री बन गए और यही हाल बिहार में था.

जहां की जनता उब चुकी थी मैं बिहार 20 सालों से जाता था और देखा था कि कल तक वहां पर बिजली के पोल गड़े थे लेकिन तार नहीं थे लेकिन आज गांव तक बिजली पहुंच गई है वहां पर 8 से 10 मंजिला मकान बन गए हैं. कल जब कोई भी मकान की नीव डालता था तब रंगदारी वाले आ जाते थे और कहते थे कि पहले इधर तब उधर लेकिन अब वह चीज खत्म हो चुकी है. इसलिए जनता ने बदल दिया. वही यूपी को लेकर कहा कि दो बार हो चुका है और 2047 तक समाजवादी पार्टी इसी तरह चिल्लाती रहेगी.

वही 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि कोई भी पीडीए का एक नेता हो जो अपने इलाके में अपने बूते 5000 वोट दिलवा सके हम यहां 100 नेता का नाम बता देंगे जो अपने इलाके में वोट दिलाने का कुवैत रखते हैं. वही गाजीपुर को लेकर कहा कि जब मैं समाजवादी पार्टी के साथ था तब शायद की सातों सीट जीत गए थे इसके पहले कभी यह सभी सीट जीते थे इस बार सभी सातों सीटों पर लोगों को समझ में आ जाएगा.

इस दौरान पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक आपत्ति करने की तारीख थी और अब आपत्ति की सुनवाई शुरू हो चुकी है जो लोग शिकायत करता है लेकिन जब मौका मिलता है तब गरीब लोग के घर जब बीएलओ जाता है तब वह कोई बकरी चलने चला जाता है कोई भैंस चरने चला जाता है ऐसी स्थिति में बीएलओ क्या करेगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com