बहराइच में तेंदुए का कहर! बकरी पालन केंद्र में घुसकर एक दर्जन से ज्यादा बकरियों का किया शिकार

उत्तर प्रदेश : बहराइच में लगातार जंगली जानवरों का हम आतंक को बढ़ता जा रहा है कतर मियां घाट के सुजौली रेंज के सुजौली गांव के बाहर स्थित एक बकरी पालन केंद्र में अचानक से दुआ घुस गया और इस दौरान तेंदुए ने करीब एक दर्जन से ज्यादा बकरियों को मौत के घाट उतार दिया.

जबकि आधा दर्जन बकरियां गंभीर रूप से घायल है मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है वन कर्मियों के मुताबिक आज ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा..

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के बाहर स्थित मनीष मौर्य के बकरी पालन केंद्र में सुबह 3:00 बजे के आसपास एक तेंदुआ घुस गया इस दौरान तेंदुए ने बकरीद पालन केंद्र में मौजूद करीब एक दर्जन से ज्यादा बकरियों को मार दिया जबकि तेंदुए के हमले में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई है.

ग्रामीणों के मुताबिक जब सुबह वो बकरी पालन केंद्र के पास पहुंचे तो तेंदुआ उसी के अंदर घुसा हुआ था ग्रामीणों को देखकर तेदुआ भाग गया इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार पटेल, वन कर्मी अजय सिंह ,वाचर विकास राजपूत बेफई और सूरज शुक्ला ने बताया कि तेंदुए के हमले में करीब एक दर्जन से ज्यादा बकरियों की मौत हुई है.

घटना के सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी विपिन बिहारी को दे दी गई है पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा मरी हुई बकरियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद यथासंभव मुआवजा देने की प्रक्रिया भी की जाएगी तेंदुए के हमले की सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता पर पहुंचे और वन कर्मियों से पिंजरा लगाने का अनुरोध किया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com