मंडावी गौंटिया बेड़ा सम्मेलन स्थगित, सामाजिक बहिष्कार से 18 गांव प्रभावित

भाटापारा के आसपास मंडावी गौंटिया बेड़ा सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा है। टोनाटार चक को सामाजिक रूप से बहिष्कृत किए जाने के कारण इस क्षेत्र के 18 गांवों के लोगों पर विवाह, छट्टी, दशगात्र जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर पूरी तरह रोक लग गई है। बहिष्कार के दौरान बेटा-बेटी की शादी और रिश्तेदारों का आना-जाना भी प्रतिबंधित है।

बीजराडीह निवासी रिखी राम ध्रुव की पत्नी का निधन हो गया, लेकिन सामाजिक बहिष्कार के कारण उन्होंने अपने निज निवास टोपा गांव में अंतिम संस्कार नहीं कर पाया। टोपा गांव टोनाटार चक के अंतर्गत आता है, जबकि बीजराडीह सुरकी चक में शामिल है। परिवार के सदस्यों को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने से भी रोका गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पदाधिकारियों के आपसी मतभेद के कारण निर्दोष समाज को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने महासभा से पुनर्विचार करने और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

स्थानीय समाज में गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो और अधिक तनाव, असंतोष और सामाजिक विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com