बिहार में पुलिस गाड़ी बना काल: धूप सेंक रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस वाहन एक परिवार के लिए काल बन गया, जब वह अपने घर से सटे सड़क किनारे धूप सेंक रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पुलिस वाहन ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

पूरा मामला मेजरगंज थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव की है, जहां सुशील कुमार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धूप सेक रहा था. इसी दौरान मेजरगंज थाना की पुलिस वाहन ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और लोग आक्रोशित हो गए.

लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची मेजरगंज थाना की पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया और सरकारी स्तर पर मिलने वाले मुआवजा दिलाने की भी बात कही. लेकिन लोगों का आक्रोश कम नही हुआ. लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पूरी मेजरगंज थाना की पुलिस सड़क पर उतर गयी. बाबजूद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा था.

जिसके बाद लोगों को मनाने सदर एसडीओ आनंद कुमार और डीएसपी राजीव कुमार सिंह भी पहुँचे. एसएसबी कैंप से बड़ी संख्या में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को बुलाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था और मेजरगंज थाना की पुलिस वाहन ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमे एक की मौत तो अन्य गंभीर रूप से घायल है. दोषी पुलिसकर्मी के ऊपर कार्रवाई की मांग और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए सभी सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com