सड़क सुरक्षा माह में मंत्री ने बिना हेलमेट बाइक चलाई:गजेंद्र यादव ने वीडियो पोस्ट किया,सोशल मीडिया पर लोग बोले- बाहुबली का मुखड़ा कैसे दिखेगा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा महीना चल रहा है। इस दौरान शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बिना हेलमेट पहले बाइक चलाते दिखे। ऐसे ही शहर में घूमते रहे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि, जब आम नागरिकों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती ? हेलमेट लगेगा तो बाहुबली का चांद का मुखड़ा नहीं दिखेगा न।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री गजेंद्र यादव की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, ट्रैफिक नियम क्या सिर्फ आम जनता के लिए ही है?

दुर्ग पुलिस जहां आम लोगों के चालान तुरंत काट देती है, वहां एक मंत्री के बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में है। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि, मंत्री जी हेलमेट तो लगा लेते, आप पर कौन करेगा कार्रवाई?

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com