मां की मौत के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को हो गई ये बीमारी, लिए हैं 251 विकेट

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला को एक लेकर एक दुखद खबर सामने है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलिल अंकोला डिप्रेशन में चले गए हैं और इसकी वजह से उन्हें एक सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी इस बीमारी का इलाज चल रहा है. (PC-INSTAGRAM)
सलिल की पत्नी रिया ने बताया कि अक्टूबर 2024 में मां के निधन के बाद से ही सलिल काफी परेशान थे और उनके जाने का गम उन्हें पच नहीं रहा था. सलिल लगातार बीमार रहने लगे और अब उन्होंने एक शांत जगह जाकर अपना इलाज कराने का फैसला किया.(PC-INSTAGRAM)
सलिल अंकोला की पत्नी रिया ने बताया, 'हमारा परिवार खुश है कि सलिल ने टूट जाने के बजाय इलाज कराने का फैसला किया है. वो अब ठीक हो रहे हैं. वो रेगुलर वर्कआउट कर रहे हैं और जल्द ही वो अपने परिवार और दोस्तों के पास लौटेंगे.'(PC-INSTAGRAM)
सलिल अंकोला इससे पहले शराब की लत से जूझ रहे थे. इस लत को छोड़ने के लिए भी उन्हें इलाज कराना पड़ा. ठीक होने के बाद अंकोला 2023 में नेशनल सेलेक्टर बने. इससे पहले 2021-23 तक वो मुंबई के चीफ सेलेक्टर भी रहे. (PC-INSTAGRAM)
सलिल अंकोला ने भारत के लिए 20 वनडे और एक टेस्ट मैच खेला. उनके नाम कुल 15 इंटरनेशनल विकेट है. वहीं प्रोफेशनल क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 251 विकेट अपने नाम किए थे. वो महाराष्ट्र और मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले थे.(PC-INSTAGRAM)
















