IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों ने ठोके 400 से ज्यादा रन, 81 छक्के मारे

सनराइदर्स हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है और आईपीएल 2026 में उसके बल्लेबाज गजब ही प्रदर्शन कर रहे हैं. हैदराबाद का टॉप ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में है और उसके पांच में से ती बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में है. (फोटो-पीटीआई)
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हेनरिक क्लासेन हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 11 मैचों में 54 से ज्यादा की औसत से 494 रन बना दिए हैं. ये खिलाड़ी इस सीजन 5 अर्धशतक लगा चुका है और उनके बल्ले से 23 छक्के निकले हैं. (फोटो-पीटीआई)
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अबतक 47.5 की औसत से 475 रन बना लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 210 का है और ये खिलाड़ी एक शतक और 3 अर्धशतक बना चुका है. अभिषेक ने अबतक 36 छक्के लगा दिए हैं. (फोटो-पीटीआई)
ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर ईशान किशन हैं. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज अबतक 409 रन बना चुका है. ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का है और ये खिलाड़ी अबतक 22 छक्के जड़ चुका है. (फोटो-पीटीआई)
पंजाब के खिलाफ इन तीनों ही खिलाड़ियों ने कमाल प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए. ईशान किशन ने 55 रन ठोके और हेनरिक क्लासेन ने 69 रन बनाए. (फोटो-पीटीआई)
















