दोस्त की मौत की खबर सुनकर विराट कोहली को लगा बड़ा धक्का, रोहित शर्मा का लिया था विकेट


अंडर 19 क्रिकेट में जिसके साथ विराट कोहली खेले उस खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई है. इस खिलाड़ी का नाम अमनप्रीत गिल है जो कि पंजाब के लिए खेलते थे. महज 36 साल की उम्र में ये खिलाड़ी चल बसा. अमनप्रीत गिल की मौत की खबर जब विराट कोहली को लगी तो उन्हें गहरा झटका लगा. विराट कोहली ने अमनप्रीत की मौत पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी की मौत सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है. विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
दोस्त की मौत से विराट को लगा सदमा
विराट कोहली ने अमनप्रीत गिल की मौत की खबर पर शोक जताते हुए लिखा, ‘ अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. उनके परिवार और करीबियों के लिए प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति मिले. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.’
Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gills passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2026
Deeply saddened to hear about the passing of former Punjab cricketer Amanpreet Singh Gill at such a young age
Heartfelt condolences to his family, friends and everyone who knew him. Om Shanti
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 7, 2026
अमनप्रीत गिल की मौत कैसे हुई?
अमनप्रीत गिल लंबे समय से बीमार थे. 6 महीने से उनका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बता सके. बता दें अमनप्रीत गिल ने श्रीलंका में अंडर-19 ट्राई सीरीज में भारत की ओर से खेला था. उस सीरीज में विराट कोहली और मनीषा पांडे भी खेले थे. अमनप्रीत ने सीरीज के पांच मैचों में 9 विकेट चटकाए थे. अमनप्रीत गिल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए. गिल ने साल 2008 में मुंबई के खिलाफ आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उसके बाद वो टीम में नहीं चुने गए. गिल ने मुंबई के खिलाफ ही फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और उस मैच में रोहित शर्मा भी खेले थे. अमनप्रीत गिल ने उस मैच में रोहित शर्मा को आउट किया था. पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने 4 विकेट झटके थे.












