कालकाजी गैंगरेप के बाद एक्शन में LG, एक हफ्ते में दिल्ली के सभी पार्कों का होगा सेफ्टी ऑडिट

दिल्ली के पार्कों में सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल ने राजधानी के सभी पार्कों का एक सप्ताह के भीतर व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा है. कालकाजी के आस्था कुंज में स्थित एक पार्क में सोमवार को नाबालिग से गैंगरेप के बाद पार्कों में सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

उपराज्यपाल ने यह निर्देश बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DDA के वाइस चेयरमैन के साथ बैठक के दौरान दिए. उन्होंने कहा कि पार्कों को सुरक्षित, स्वच्छ और लोगों के लिए आसानी से पहुंच योग्य बनाना जरूरी है. साथ ही दिल्ली पुलिस को पार्कों के आसपास बीट पेट्रोलिंग मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती पर भी दिया जोर

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अपने X पोस्ट में बताया कि पार्कों के सुरक्षा ऑडिट में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही एलजी ने DDA और MCD को पार्कों के लगातार और बेहतर रखरखाव के लिए RWA, निजी संस्थाओं और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं.

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए सुरक्षित, साफ और आसानी से पहुंच वाले पार्क जरूरी हैं. अधिकारियों को सुरक्षा ऑडिट के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने की दिशा में भी काम करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ हीपिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती की संभावना पर भी काम करने को कहा गया है.

कालकाजी में 17 साल की लड़की से गैंगरोप

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में सोमवार को 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की भयावह घटना सामने आई थी. पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद की रहने वाली नाबालिग लड़की देर शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त के साथ मंदिर गई थी. मंदिर में पूजा के बाद दोनों पार्क में धुमने गए, जहां तीन दरिंदों ने लड़की को धमकाया और एक जर्जर मकान में ले जाकर गैंगरेप किया.

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 साल थी, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से एकआरोपी आसिफ (31) को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी. जबकि दो अन्य आरोपियों के नाम हेमंत (31) और उसका भाई मुकेश (24) है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close