अब नहीं चलेगी देरी! सरायपाली ओपन खदान में भुगतान व्यवस्था बदली

कोरबा: जिले के पाली स्थित सरायपाली ओपन कोल खदान में ट्रक एवं ट्रेलर मालिक संघ और कोल लिफ्टरों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य कोयला परिवहन के भाड़े और उसके समय पर भुगतान को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालना था.बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच भाड़ा समय पर भुगतान करने को लेकर सहमति बन गई है.

सरायपाली ओपन खदान से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयले की आपूर्ति ट्रकों के माध्यम से की जाती है, जिसमें स्थानीय ट्रक मालिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ट्रक मालिकों का कहना था कि भाड़े में लगातार कटौती की जा रही है और भुगतान 5 से 6 महीने की देरी से किया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी मुद्दे को लेकर ट्रक मालिक संघ ने विरोध जताते हुए भविष्य में भाड़ा बढ़ाने और आंदोलन की चेतावनी भी दी थी.

बैठक के दौरान कोल लिफ्टरों और ट्रक मालिकों के बीच विस्तृत चर्चा हुई.अंततः यह निर्णय लिया गया कि कोयला परिवहन का भाड़ा अब 15 दिनों के भीतर ट्रक और ट्रेलर मालिकों को भुगतान किया जाएगा.इस प्रस्ताव पर सभी कोल लिफ्टरों और ट्रक मालिकों ने सहमति जताई.संघ ने साफ किया कि यदि तय समय सीमा में भाड़ा भुगतान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है.

ट्रक एवं ट्रेलर मालिक संघ ने इस निर्णय को ट्रक मालिकों के हित में अहम कदम बताया है.संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि समय पर भुगतान होने से न केवल ट्रक मालिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि कोयला परिवहन व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी.

इस महत्वपूर्ण बैठक में ट्रक एवं ट्रेलर मालिक संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष फरियाद अंसारी, सचिव अनिल जायसवाल सहित मनजीत सिंह गंभीर, बलदेव ठाकुर, राजेश डोंगरे, सूरज कश्यप, सुभाष कस्तूरा, मोबीन खान, लक्ष्मण मखीजा, ऊदल सागर, रोहित प्रजापति और संघ के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे.बैठक के बाद सभी ने आपसी सहयोग से समस्याओं के समाधान पर जोर दिया.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com