ग्रेटर नोएडा में 90 डिग्री मोड़ पर फिर हादसा, नाले में गिरी कार; पानी कम होने से बची जान

गौतमबुद्धनगर: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को अभी एक महीने भी नहीं हुए। इसके बावजूद अब ऐसा ही एक हादसा ग्रेटर नोएडा के कासना में भी सामने आया है, हालांकि यहां चालक की जान बच गई है। दरअसल, यहां कासना इलाके में शनिवार रात में कोहरे के कारण रास्ता न दिखने की वजह से एक कार नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि नाले में ज्यादा पानी नहीं था, जिससे कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने कार को बाहर निकलवाया। आरोप है कि 90 डिग्री मोड़ होने के बावजूद यहां पर कोई संकेत बोर्ड नहीं लगाया गया था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com