मरवाही के जंगल में भालू का हमला, भेलवा बीनने गए व्यक्ति घायल

मरवाही वनमंडल क्षेत्र के दानीकुंडी जंगल में भालू के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब कुंवर सिंह जंगल में भेलवा बीनने गए थे।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कुंवर सिंह पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से जंगल में जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही अकेले जंगल न जाने और वन्य प्राणियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

close