जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमान ताल अंतर्गत मदार टेकरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज डेढ़ घंटे के अंदर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना प्रभारी एस.सी. बघेल के अनुसार, 8 तारीख को मदार टेकरी निवासी आसिफ खान घायल अवस्था में थाने पहुँचा था. उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते छोटू उर्फ केसर आलम और उसके भाई अल्ताफ ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया.
घायल की स्थिति आसिफ को जांघ और कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों के अनुसार हमले में एक नस कट गई है, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी छोटू और अल्ताफ को एक घंटे के भीतर धर दबोचा.
थाना प्रभारी हनुमानतल सुभाष बघेल के अनुसार आरोपी छोटू उर्फ केसर आलम इलाके का सूचीबद्ध गुंडा है, जिस पर पहले से ही 10-11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह महज दो-तीन दिन पहले ही धारा 327 के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था.











