सतना में आदिवासियों की 3.5 हेक्टेयर जमीन हड़पी, पटवारी समेत 9 पर एफआईआर

मैहर जिला में आदिवासी परिवार की बेशकीमती कृषि भूमि फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने और बाद में उसे निजी कंपनी को बेचने के सनसनीखेज मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को आरोपित बनाकर उनके खिलाफ प्रकरण दर्जं किया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, रीवा में 9 से अधिक आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
दरअसल यह पूरा मामला मैहर जिले के ग्राम भदनपुर दक्षिण पट्टी का है, जहां लगभग 3.500 हेक्टेयर आदिवासी कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा कर उसे करीब 2.50 करोड़ रुपये में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, सरला नगर मैहर को बेचे जाने का आरोप है।
चौंकाने वाली बात यह है कि वास्तविक भूमि स्वामी को इस सौदे की जानकारी तक नहीं थी और न ही उसे कोई धनराशि प्राप्त हुई।
ईओडब्ल्यू ने नौ नामजद आरोपितों जिनमें अशोक सिंह (तत्कालीन पटवारी, भदनपुर दक्षिण पट्टी), शोभा प्रसाद कोल, बैजनाथ कोल, दीपक लालवानी, गोपाली उर्फ गोपाल आसवानी, अज्जू उर्फ अजय सावलानी, कमला उर्फ प्रदीप कुमार सेन, रामप्रकाश जायसवाल, अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी एवं संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)ए, 13(2)
कुछ ऐसे रचा गया जमीन हड़पने का खेल
शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि ग्राम भदनपुर निवासी रामसिंह गोड़ के नाम वर्ष 2010-11 तक राजस्व अभिलेख खसरा में दर्ज 3.500 हेक्टेयर कृषि भूमि को वर्ष 2012-13 में कथित रूप से फर्जी तरीके से उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह के नाम वारिसाना दर्ज करा दिया गया।
आरोप है कि तत्कालीन हल्का पटवारी अशोक सिंह और अन्य बिचौलियों ने बिना किसी सक्षम राजस्व अधिकारी के आदेश के यह बदलाव कराया, जबकि रामसिंह गोड़ जीवित थे और उनके अन्य संतानें भी थीं।
इसके बाद फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर बैंक ऋण दिलाने के नाम पर राजेन्द्र सिंह को धोखे में रखा गया और जमीन की रजिस्ट्री शोभा प्रसाद कोल व बैजनाथ कोल के नाम करा दी गई।
बाद में यही भूमि अल्ट्राटेक सीमेंट, सरला नगर मैहर को लगभग 2.50 करोड़ रुपये में बेच दी गई। राजेन्द्र सिंह को न तो सौदे की जानकारी हुई और न ही उसे जमीन के बदले कोई भुगतान मिला।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com