उत्तर प्रदेश: मां मेरा क्या कसूर, बहराइच में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, हुई मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर सुबह जब लोग घर के बाहर टहलने निकले इसी दौरान उनको सड़क किनारे के झाड़ियों के पास मौजूद गड्ढे में एक नवजात दिखा नवजात को देख आसपास काफी ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को उठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया.

बहराइच जनपद के फखरपुर इलाके में एक नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिला है। सुबह टहलने निकले लोगों ने नवजात को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के निष्ठा ग्राम में सामने आई

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलते समय उन्हें एक गड्ढे में नवजात पड़ा मिला. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात को फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार, यह एक नवजात लड़की थी जिसे संभवतः देर रात कोई यहां फेंक गया था. सुबह लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचित किया. थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात का शव मिला है और मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीण नवजात की मौत का जिम्मेदार उसकी मां को मान रहे हैं हालांकि पुलिस जांच में अभी तक नवजात को किसने यहां पर छोड़ा उसका पता नहीं चल पाया है.

close