उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने पति और ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई मृतका की पहचान सितारा बानो पत्नी तौफीक के रूप में हुई है.
किराए के मकान में मिला शव
बताया गया कि सितारा बानो अपने पति तौफीक के साथ मकान मालिक शेखू के घर किराए पर रह रही थी दोपहर बाद उसका शव कमरे में लटका हुआ पाया गया सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता इदरीस ने दामाद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया उन्होंने बताया कि करीब ढाई माह पहले तौफीक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था मामले में अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया गया था बाद में पुलिस की मध्यस्थता से बेटी को तौफीक के साथ भेजा गया.
तौफीक पर पूर्व से आरोप
परिजनों के अनुसार तौफीक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से पहले भी धमकी दी गई थी.
पुलिस जांच जारी
सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.











