रायगढ़ में बाइक से गिरने पर 1 युवक की मौत:2 की हालत गंभीर, रायगढ़ में ईलाज जारी, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में फिर एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 1 युवक की जान चले गई, तो उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों का ईलाज जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर का रहने वाला विरेन्द्र खड़िया 18 साल बीती रात अपने साथी दिनेश सिदार और लक्ष्मण सिदार के साथ बाइक पर सवार होकर पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

तभी झगरपुर मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई सड़क पर गिर गई और इससे तीनों युवक बाइक से दूर फेंका कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना डॉयल 112 को दी।

इलाज के दौरान युवक की मौत

तब डॉयल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को लैलूंगा अस्पताल में लेकर गए। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया।

घायल यवुको को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान विरेन्द्र खड़िया की जान चले गई।

वहीं दिनेश और लक्ष्मण का उपचार जारी है। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com