जबलपुर में मामूली विवाद पर दो जगह मारपीट: पैसे नहीं देने और गाली देने से मना करने पर युवकों से की गई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के गोरा बाजार और हनुमानतल थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर मारपीट के मामले सामने आए हैं. जहां गोरा बाजार थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच देख रहे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं हनुमानतल थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है.
शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर की मारपीट
थाना गोराबजार में श्रीकांत राव उम्र 29 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 7:30 बजे भूरीबाई का बगीचा अन्ना पान ठेला के पास खड़े होकर क्रिकेट मैच देख रहा था. तभी वहां भूरी बाई का बगीचा निवासी करन मलिक उसके पास आकर शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो करन मलिक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. गालियां देने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया. रिपोर्ट पर धारा 296ए, 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
गालियां देने से मना करने पर युवक को पीटा
थाना हनुमानताल में मोहम्मद फिरोज खान उम्र 40 वर्ष निवासी नालबंद मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करती है, अपने काम से मंडी जा रही थी तभी नया पुल के पास रहने वाला दानिश राजू चाय वाले के सामने बरियातले में मिला जो उसके साथ गाली गलौज करते हुये बोला कि आज कल तू बहुत उड़ रहा है, उसने गालियां देने से मना किया तो पाईप से हमलाकर छाती, माथा हाथ में चोटें पहॅुचा दीं तथा जान से जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया. रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मामूली वाद विवाद पर युवकों के साथ मारपीट की गई है. जहां घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दि है. यहां पुलिस है पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com