मध्य प्रदेश: पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे यात्री, पीछे लटके लोगः मैहर के मुकुंदपुर मार्ग का वीडियो आया सामने…

मैहर: मैहर जिले के मुकुंदपुर मार्ग पर लीलजी बांध क्षेत्र से एक पिकअप वाहन क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को भरकर तेज रफ्तार में दौड़ता नजर आ रहा है.

इसका वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है. ताला थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर चालक की पहचान कर रही है.

ठूंस-ठूंस कर भरे यात्री, पीछे लटके लोग
शनिवार दोपहर बाद के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप के भीतर यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है. जगह न होने के कारण कई यात्री वाहन के पीछे खतरनाक तरीके से लटककर यात्रा कर रहे हैं। तेज रफ्तार और सड़क के ढलान वाले मोड़ पर इस स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

इस मार्ग पर आम हैं ओवरलोड वाहन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकुंदपुर और लीलजी बांध मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन आम बात है। पिकअप चालक अधिक मुनाफे के चक्कर में यात्रियों को न केवल अंदर, बल्कि छत और पीछे केपायदान तक पर बैठा लेते हैं.

प्रशासन की अनदेखी के कारण चालक बेखौफ होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए.

पुलिस ने शुरू की जांच
ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. पुलिस वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com