पंजाब में रंधावा सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

अमृतसर वेयरहाउसिंग मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया. सीएम के आदेश के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लालजीत भुल्लर को लेकर अमृतसर रवाना हो गई है.
आपको बता दें कि रंधावा का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है. उनका शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा गया है. सोमवार को डीसीपी रविंदर पाल सिंह और उनकी टीम डीएम का मोबाइल फोन लेने परिवार के पास गए थे.









