कैंसर मरीजों को राहत, चार शहरों में लगेंगी रेडियोथेरेपी की आधुनिक मशीनें

प्रदेश में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देने के लिए इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में रेडियोथेरेपी के लिए लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों के जरिए मरीजों को सस्ती और सुलभ उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मशीनों की खरीद के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मशीनों की स्थापना और ट्रायल में लगभग एक वर्ष का समय लगने की संभावना है, जिसके बाद अगले वर्ष मार्च तक यह सुविधा शुरू हो सकेगी।

पहले इन मशीनों को पीपीपी मॉडल पर लगाने की योजना थी, लेकिन निवेशक नहीं मिलने के कारण अब सरकार स्वयं इन्हें स्थापित करेगी। इससे सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं मजबूत होंगी।

वर्तमान में निजी अस्पतालों में रेडियोथेरेपी के लिए मरीजों को एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी, जबकि अन्य मरीजों के लिए भी शुल्क निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम रखा जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से मध्यम और निम्न वर्ग के मरीजों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी और प्रदेश में कैंसर उपचार की सुविधाएं बेहतर होंगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com