कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; कोई हताहत नहीं

कुवैत। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ड्रोन हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई। खाड़ी देश के उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और नुकसान सीमित बताया गया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी प्रारंभिक बयान में कहा गया कि ड्रोन ने एयरपोर्ट परिसर में स्थित ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिसके चलते आग भड़क उठी। हालांकि, संबंधित एजेंसियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।

प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने बताया कि सुरक्षा और बचाव टीमों ने तेजी से कार्रवाई की, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका।

गौरतलब है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत एयरपोर्ट को हाल के दिनों में कई बार निशाना बनाया गया है। 8 मार्च को ईंधन टैंकों पर हमला हुआ था, जबकि 14 मार्च को ड्रोन के जरिए रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था। इससे पहले एक हमले में यात्री टर्मिनल को भी नुकसान पहुंचा था और कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के चलते इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com