EV खरीदने पर सरकारी कर्मचारियों को 4 लाख तक की छूट, इस राज्य में शुरू हुई स्कीम

तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 4 लाख रुपए तक डिस्काउंट मिलेगा. राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने हाल ही में एक नई और खास पहल की घोषणा की है. इसका मकसद लोगों को पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.
इस पहल के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर 20% तक की छूट मिलेगी. इसके लिए Mahindra Electric, Ola Electric, Gravton Motors और Ather Energy जैसी कंपनियों के साथ कई दौर की बातचीत की गई. इस फैसले से राज्य के करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. एक कर्मचारी को अधिकतम ₹4 लाख तक की छूट मिलेगी.
EV खरीद पर 10-20% तक डिस्काउंट









