लॉन्च से पहले ही छाई Renault की नई SUV, 2 हाइब्रिड मॉडल्स में से एक हुआ सोल्ड आउट

2026-2030 के लिए अपनी ‘फ्यूचररेडी’ रणनीति के साथ, रेनॉल्ट इंडिया आने वाले साल में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर ज़ोर दे रही है. बिल्कुल नई डस्टर नए कीमत के साथ मार्केट में आ चुकी है और हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और दूसरी मिडसाइज़ एसयूवी को टक्कर दे रही है. कंपनी अब तीन नई एसयूवी – डस्टर हाइब्रिड, 7-सीटर डस्टर और ब्रिजर – लॉन्च करने की तैयारी में है. रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड को दिवाली 2026 तक लॉन्च करने की योजना है, जबकि 7-सीटर डस्टर और ब्रिजर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के 2027 में आने की उम्मीद है.

आने वाली रेनॉल्ट हाइब्रिड एसयूवी

रेनॉल्ट ने पुष्टि की है कि डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों और 1.4 किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन बैटरी के साथ मिलकर काम करेगा. ये सेटअप 160 पीएस और 172 एनएम की पावर जनरेट करेगा, जिससे ये अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल हाइब्रिड वाहन बन जाएगी. यही इंजन ऑप्शन 7-सीटर रेनॉल्ट डस्टर में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है.

डस्टर हाइब्रिड बिक चुकी है

दिलचस्प बात ये है कि Renault Duster हाइब्रिड की 2026 की बुकिंग आधिकारिक लॉन्च से पहले ही पूरी हो चुकी है , जो इसकी भारी मांग को दिखाता है. लगभग 39 प्रतिशत प्री-बुकिंग मेट्रो शहरों से हुई हैं. हाइब्रिड वर्जन की प्री-बुकिंग फिलहाल बंद है और दिवाली के आसपास लॉन्च होने पर इसके दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.

7-सीटर रेनॉल्ट डस्टर इसमें क्या होगा खास?

हाल ही में भारत में 7-सीटर रेनॉल्ट डस्टर की टेस्टिंग देखी गई. इसका डिज़ाइन और स्टाइल काफी हद तक डेशिया बिगस्टर और उसके 5-सीटर मॉडल से इंस्पायर होगा. टेस्टिंग फोटों से पता चलता है कि एसयूवी में एक पतली आयताकार ग्रिल, एलईडी लाइटिंग, रूफ रेल, सी-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल, स्टेप वाला रियर स्पॉइलर और एक बड़ा रियर क्वार्टर ग्लास होगा. इसके अधिकांश फीचर्स पांच सीटों वाली डस्टर के समान होने की उम्मीद है, जिनमें गूगल बिल्ट-इन के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल लम्बर एडजस्टमेंट के साथ 6-वे पावर्ड फ्रंट सीटें, 3 ड्राइविंग मोड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS सूट, कई एयरबैग आदि शामिल हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com